फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Private school operator molested a student by doing obscene acts

Dholpur: निजी स्कूल संचालक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की, बोर्ड फॉर्म भरने के बहाने बुलाया था ऑफिस

Wed, 17 Jan 2024 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 09:36 PM IST
सार

निजी स्कूल संचालक ने कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की है। बोर्ड फॉर्म भरने के बहाने ऑफिस में बुलाया था। परिजनों ने केस दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
Dholpur Private school operator molested a student by doing obscene acts
सुमन कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, दिहोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके में गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। निजी स्कूल संचालक ने 14 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बालिका को साथ लेकर स्थानीय पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के एक गांव निवासी 14 साल की कक्षा आठवीं की छात्रा के परिजनों ने निजी स्कूल संचालक के खिलाफ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप है कि स्कूल संचालक ने सोमवार को छात्रा को कक्षा 8वीं की परीक्षा के बोर्ड फॉर्म भरने के लिए ऑफिस में अकेला बुलाया था। स्कूल संचालक ने ऑफिस का गेट बंद कर घात लगाकर बालिका के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। काफी समय तक आरोपी ने बालिका का शोषण किया। बालिका ने घर पहुंचकर घटना से परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन


बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना की खबर सुनकर होश उड़ गए। परिजनों ने मंगलवार को आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुमन चौधरी ने बताया, आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा बालिका के पर्चा बयान लिए गए। घटना स्थल का पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही स्कूल संचालक फरार
मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही स्कूल संचालक गांव से फरार हो गया है। पुलिस टीम घटना स्थल का मौका मुआयना करने पहुंची थी। लेकिन उससे पूर्व ही आरोपी फरार हो चुका था। थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया, आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। उन्होंने बताया, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed