{"_id":"640dfb820a153062db068df3","slug":"dholpur-police-arrested-mukesh-gurjar-brother-of-dacoit-keshav-gurjar-rajasthan-hindi-news-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साधु के वेश में घूम रहा था डकैत केशव गुर्जर का भाई, पांच हजार का था इनाम, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साधु के वेश में घूम रहा था डकैत केशव गुर्जर का भाई, पांच हजार का था इनाम, पुलिस ने पकड़ा
Sun, 12 Mar 2023 09:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:49 PM IST
सार
एसपी मनोज कुमार ने बताया कि बदमाश मुकेश गुर्जर अपहरण और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी धौलपुर ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश मुकेश गुर्जर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने रविवार को कुख्यात डकैत केशव गुर्जर के भाई को गिरफ्तार कर लिया। डकैत के भाई मुकेश गुर्जर पुत्र माधो सिंह (48) निवासी टपुआ सायपुर ने पुलिस से बचने के लिए साधु का वेश बना लिया था। रविवार को पुलिस ने उसे कोली वाला माता मंदिर से गिरफ्तार किया। बदमाश मुकेश गुर्जर पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। वह जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में भाी शामिल है।
विज्ञापन
एसपी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को एसएचओ यशपाल सिंह को इनामी बदमाश मुकेश गुर्जर के कोले वाली माता मंदिर पर साधु वेश में आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ बाड़ी मनीष कुमार के सुपर विजन में एक विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन
पुलिस की टीम बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए प्राइवेट वाहन से मोती कोटरा गांव पहुंची। यहां से पैदल-पैदल कोले वाली माता मंदिर के पास पहुंची। मंदिर में साधु के वेश में एक व्यक्ति बैठा हुआ था। इसके बदमाश मुकेश गुर्जर होने की सूचना पुख्ता कर पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। बदमाश मुकेश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि बदमाश मुकेश गुर्जर अपहरण और मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी धौलपुर ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।