{"_id":"65a1290e69f46b6f1905e46e","slug":"dholpur-news-unknown-thieves-targeted-six-houses-stole-jewelery-and-cash-worth-lakhs-of-rupees-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: अज्ञात चोरों ने छह मकानों को बनाया निशाना, लाखों रुपये कीमत के आभूषण और नकदी चुराकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: अज्ञात चोरों ने छह मकानों को बनाया निशाना, लाखों रुपये कीमत के आभूषण और नकदी चुराकर फरार
Fri, 12 Jan 2024 05:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:27 PM IST
सार
धौलपुर में अज्ञात चोरों ने छह मकानों को निशाना बनाया। लाखों रुपये कीमत के आभूषण एवं नगदी चुराकर फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर जिले में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर और नकबजन कभी भी वारदातों को अंजाम देकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इलाके के लोगों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
ताजा मामला सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव घड़ी लज्जा का है। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने छह मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीण अशोक पुत्र चौब सिंह, दिलीप पुत्र चोब सिंह, कल्ला पुत्र देवीराम, श्री भगवान पुत्र आदिराम, रामफूल पातीराम एवं रविंद्र पुत्र रोशन के मकान को निशाना बनाया है। सभी मकानों से लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण समेत लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह जगार होने पर ग्रामीणों को हुई थी। घरों के अंदर सामान बिखरा हुआ देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। संदूक बक्सा एवं अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। नकदी एवं अमानती सामान गायब था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सैपऊ थाना पुलिस को दी। गांव में पहुंची पुलिस ने चोरी की घटनाओं का जायजा लिया है। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया, ग्रामीणों द्वारा अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सत्ता परिवर्तन होने के बाद लगातार बढ़ रहा सिलसिला का सिलसिला
सत्ता परिवर्तन होने के बाद धौलपुर में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं में एकदम इजाफा हो रहा है। बदमाश, चोर एवं नकबजन कभी भी घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ फरार हो जाते हैं। लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली एवं रात्रि गस्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। घटना और वारदातों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।