फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Tempo driver shot injured by bullet in hip

Dholpur News: टेंपो चालक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती पिता को खाना देकर वापस घर लौट रहा था

Thu, 18 Jan 2024 03:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 03:58 PM IST
सार

टेंपो चालक को गोली मारी गई है। चालक अस्पताल में भर्ती पिता को खाना देकर वापस घर लौट रहा था। कूल्हे में गोली लगने से टेंपो चालक घायल हुआ है।

विज्ञापन
Dholpur News Tempo driver shot injured by bullet in hip
अस्पताल में भर्ती चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर अस्पताल में भर्ती पिता को खाना देकर घर वापस लौट रहे टेंपो चालक को बुधवार रात बदमाशों ने गोली मार दी। कूल्हे में गोली लगने से घायल टेंपो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


परिजन रामलखन ने बताया, बुधवार शाम को उसका छोटा भाई 22 वर्षीय रामरूप पुत्र मुन्नालाल निवासी चैनपुरा धौलपुर अस्पताल में भर्ती पिता को टेंपो से खाना देने गया था। रामरूप पिता को खाना देकर वापस रात को घर लौट रहा था। नकटपुरा गांव के पास बदमाशों ने टेंपो के शीशे में लाठी मार दी। टेंपो को रुकवा कर भाई को जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली मार दी। कूल्हे में गोली लगने से रामरूप घायल हो गया। घटना को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मामले से परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने सदर थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। घायल ने बदमाशों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई यादराम ने बताया, बीती रात कुछ बदमाशों ने एक टेंपो चालक पर हमला किया है। चोट लगने से घायल टेंपो चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घायल के पुलिस द्वारा पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है, जिसे लेकर घात लगाकर युवक पर हमला किया है। घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed