फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News school bus crushed eight year old child near SP residence painful death

Dholpur News: तेज रफ्तार का कहर, SP निवास के पास स्कूली बस ने आठ साल के बच्चे को रौंदा, दर्दनाक मौत

Sun, 06 Aug 2023 12:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 12:46 PM IST
सार

Dholpur News: धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एसपी निवास के पास स्कूली बस ने आठ साल के बच्चे को रौंदा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा मां के साथ पार्क में घूमकर आ रहा था।

विज्ञापन
Dholpur News school bus crushed eight year old child near SP residence painful death
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में रविवार सुबह आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास के पास मां के साथ घूमकर आ रहे आठ साल के बच्चे को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्चे की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची निहालगंज थाना पुलिस ने बालक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आठ साल के बालक आरव पुत्र रवि ठाकुर निवासी शास्त्री नगर सेक्टर नंबर 2 रविवार सुबह अपनी मां के साथ शहर के गांधी पार्क में घूमने गया था। पार्क में घूमकर दोनों मां बेटा वापस घर लौट रहे थे। सुबह 7:45 बजे के आसपास पुलिस अधीक्षक आवास के नजदीक तेज रफ्तार में आ रही स्कूल की बस में बालक को चपेट में ले लिया। बस के पहिए के नीचे आने से बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से मां की मौके पर ही चीख पुकार निकल गई। घटनास्थल पर आसपास के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना निहालगंज थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी अंगद शर्मा ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पर परिजन पहुंच गए। इमरजेंसी के सामने ही परिजन रो-रो कर दहाड़े मारने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अंगद शर्मा ने बताया स्कूल की बस ने आठ साल के बच्चे को टक्कर मारी है। दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला बस चालक की लापरवाही का सामने आया है। बालक के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर लाश शुरू कर दी है। आरोपी बस चालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed