फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Farmer dies due to electrocution from high tension line in Shyampur of Basai Dang

Dholpur News: बसई डांग के श्यामपुर में आंधी से टूटी हाईटेंशन लाइन, झुलसने से 35 साल के किसान की मौत

Wed, 31 May 2023 10:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 10:39 AM IST
सार

धौलपुर में बसई डांग के श्यामपुर में आंधी से हाईटेंशन लाइन टूट गई। इस दौरान लाइन की चपेट में आकर झुलसने से 35 साल के नौजवान किसान की दर्दनाक मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Dholpur News Farmer dies due to electrocution from high tension line in Shyampur of Basai Dang
किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में मंगलवार शाम को आई आंधी और बारिश से जिले में भारी नुकसान हुआ है। विद्युत पोल, पेड़ और मकान धराशाई होने के साथ आधा दर्जन लोग घायल भी हुए। आंधी में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर झाड़ियों में गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से 35 साल के किसान की बुधवार सुबह मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामला बसई डांग थाना इलाके के श्यामपुरा गांव का है। मंगलवार को आई आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेतों में गिर गया था। बुधवार सुबह 35 वर्षीय किसान राजेंद्र पुत्र उत्तम सिंह गुर्जर खेतों पर काम करने गया था। झाड़ियों के अंदर पड़ा बिजली का तार किसान को दिखाई नहीं दिया और उसका पैर टकरा गया। करंट की चपेट में आने से पल भर में किसान की चीख-पुकार निकल गई। आसपास काम कर रहे अन्य किसान हादसे को देख मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना से किसान के परिजनों को अवगत कराया। विद्युत विभाग से शटडाउन लेकर लाइट को बंद कराया गया। गंभीर झुलसी अवस्था में परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। लेकिन तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किसान को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सामने ही परिजन चीख पुकार करने लगे। हादसे की सूचना परिजनों ने स्थानीय बसई डांग थाना पुलिस को दी। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हुई है। उन्होंने बताया घटना में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है, वही परिजनों में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश...
घटना के बाद ग्रामीण और परिजनों का विद्युत निगम के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। मृतक किसान के पिता उत्तम सिंह गुर्जर ने बताया खेत और जंगलों में बिजली के तार आए दिन टूटते रहते हैं। विद्युत विभाग मेंटेनेंस के नाम पर कोई काम नहीं करता है। जर्जर और अवधिपार हो चुके बिजली के तार कभी भी आंधी और बरसात में टूट कर गिर पड़ते हैं। जिस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। विद्युत निगम के खिलाफ ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed