{"_id":"64971cef0e587c77c207aca8","slug":"dholpur-news-farmer-dies-due-to-electrocution-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत पर काम करने गया था, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत पर काम करने गया था, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 24 Jun 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:12 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर जिले में एक किसान की मौत हो गई। दरअसल, किसान खेत में काम करने गया था। वहां पर वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी झुलसकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में दिहोली थाना इलाके के गांव सुंदरपुर में शनिवार को करंट की चपेट में आने से 50 साल के अधेड़ किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों ने डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय प्रमोद शर्मा पुत्र मनीराम शर्मा निवासी सुंदरपुर शनिवार सांय खेतों पर काम करने जा रहा था। खेत के अंदर झाड़ियों में हाईटेंशन लाइन का तार पहले से ही टूटा हुआ पड़ा था। खेत में चल रहे किसान को हाईटेंशन लाइन का तार दिखाई नहीं दिया और पैर टकरा गया। पल भर में करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही चीख पुकार निकल गई। खेतों पर काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने घटना से परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। गंभीर झुलसी अवस्था में किसान को परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। किसान को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने ही परिजन रो-रोकर चीख पुकार करने लगे।
विज्ञापन
घटना की सूचना स्थानीय दिहोली थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने किसान की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी बिधाराम ने बताया करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हुई है। उन्होंने बताया परिजनों ने रिपोर्ट पेश कर दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया जाएगा।
परिजन मुआवजे की कर रहे मांग...
किसान प्रमोद शर्मा की मौत हो जाने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सुंदरपुर गांव के ग्रामीण डिस्कॉम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया गांव के अंदर जर्जर एवं अवधिपार हाईटेंशन के तार फॉल्ट होकर कभी भी गिर पड़ते हैं। जिस बजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है विद्युत निगम की लापरवाही की बदौलत है यह हादसा घटित हुआ है। परिजन विद्युत निगम एवं प्रशासन से मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं।