फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News dead body of young man was found in field family says he was murdered

Dholpur News: खेत में मिली युवक की लाश, परिजन बोले- हत्या की गई है, सड़क पर लगाया जाम

Thu, 24 Aug 2023 01:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 24 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

धौलपुर जिले में कंचनपुर थाना एरिया के तहत आने वाले अलीगढ़ गांव में एक युवक की लाश मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए लाश लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Dholpur News dead body of young man was found in field family says he was murdered
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में कंचनपुर थाना इलाके के गांव अलीगढ़ में गुरुवार सुबह 40 साल के व्यक्ति की लाश बोरवेल के पास खेत में संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त कर घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना कंचनपुर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को कब्जे में लेकर बाड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस से डेड बॉडी को छीन कर अस्पताल के सामने चारपाई पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी में 40 वर्षीय पप्पू उर्फ निजामुद्दीन पुत्र मुन्ना खान निवासी अलीगढ़ बुधवार को फोर व्हीलर गाड़ी से कैला देवी गया था। परिजनों ने बताया बुधवार शाम को ही केला देवी से वापस लौट कर आ रहा था। लेकिन गुरुवार सुबह तक घर नहीं पहुंच सका। सुबह पप्पू उर्फ निजामुद्दीन की लाश गांव के बाहर बोरवेल के पास खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ी थी। युवक की गर्दन एवं शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटना से परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ बाबूलाल मीणा एवं थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बाड़ी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पर परिजन एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। म्रतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस से डेड बॉडी को छीन लिया और चारपाई पर रखकर अस्पताल के सामने सड़क पर रख दिया। लोगों की भीड़ में सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


परिजन और ग्रामीण हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। उधर अभी तक परिजन और पुलिस से सहमति नहीं बन सकी है। घटना को लेकर सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया 40 साल के व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। उन्होंने बताया युवक की डेड बॉडी पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों से समझाइश की जा रही है। परिजनों द्वारा जैसी रिपोर्ट दी जाएगी, उसी के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed