{"_id":"643d50d8b40b9bd5400965f7","slug":"dholpur-news-confectionery-shop-burnt-due-to-cylinder-explosion-90-percent-scorched-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: सिलेंडर फटने से हलवाई की दुकान जली, 90 फीसदी झुलसा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: सिलेंडर फटने से हलवाई की दुकान जली, 90 फीसदी झुलसा, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
Mon, 17 Apr 2023 08:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 08:29 PM IST
सार
धौलपुर जिले में सिलेंडर फटने से हलवाई की दुकान जल गई। आग के लपेटे में आया एक व्यक्ति करीब 90 फीसदी जल चुका है। गंभीर हालत में व्यक्ति को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
हलवाई की दुकान जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे एक हलवाई की गोदाम में खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई। गोदाम में आग लगने से एक हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से जयपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सागर पाड़ा चौकी प्रभारी नरेश पोसवाल के साथ कांस्टेबल रविंद्र और रामचंद्र मौके पर पहुंच गए। आग की लपटों को देख पुलिस ने मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुला लिया, जिसके बाद तीन दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस दौरान आग से गोदाम में रखा खाने पीने का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
हादसे को लेकर चौकी प्रभारी ने बताया कि हाइवे किनारे राकेश हलवाई के गोदाम में किसी फंक्शन के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे जोरदार विस्फोट के साथ सिलेंडर फट गया। टेंट में आग लगने से हुए हादसे की वजह से खाना बना रहा हलवाई मोनू पुत्र नरोत्तम निवासी शेरगढ़ बुरी तरह से जल गया। दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाने के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से 90 फीसदी तक जल जाने की वजह से उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
सिलेंडर फटने से लोगों में मची खलबली...
हलवाई की दुकान में आग का सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोगों में खलबली मच गई। लोग घरों से निकलकर भागने लगे। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। उधर, आग हादसे में झुलसे हलवाई की नाजुक हालत बताई जा रही है। हलवाई का अस्पताल के बर्न यूनिट में उपचार किया जा रहा है।