{"_id":"64a2e703ac959aded30c2dad","slug":"dholpur-news-cattle-farmer-and-crocodile-fight-in-chambal-for-half-an-hour-hand-and-leg-injured-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: चंबल में पशुपालक और मगरमच्छ में आधे घंटे तक चली लड़ाई, एक हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: चंबल में पशुपालक और मगरमच्छ में आधे घंटे तक चली लड़ाई, एक हाथ और पैर गंभीर रूप से जख्मी
Mon, 03 Jul 2023 08:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:49 PM IST
सार
Dholpur News: राजस्थान में धौलपुर जिले के तहत आने वाले चंबल एरिया में पशुपालक और मगरमच्छ में आधे घंटे तक लड़ाई चली है। इस दौरान पशुपालक का एक हाथ और पैर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में बसई डांग थाना क्षेत्र के कस्बा नगर पंचायत के गांव भगतपुरा में सोमवार को चंबल नदी में पशुओं के साथ नहाने गए पशुपालक पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। मगरमच्छ और पशुपालक की आधे घंटे तक जमकर लड़ाई चली। पशुपालक की चीख-पुकार सुनकर अन्य पशुपालक मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने मगरमच्छ को पत्थर और डंडे मारकर पशुपालक को मुक्त कराया। गंभीर अवस्था में घायल पशुपालक को परिजनों ने धौलपुर शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया करुआ (45) पुत्र नत्था सिंह सोमवार को जंगल में पशुओं को चराने गया था। पशुओं को चराते समय पानी पिलाने पास चंबल नदी में ले गया। पशु चंबल नदी में पानी पीने लगे। इसी दौरान पशुपालक गुरु पूर्णिमा होने के अवसर पर पर्व लेने के उद्देश्य से चंबल नदी में उतर गया। इसी दौरान घात लगाकर विशाल मगरमच्छ ने पशुपालक पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने किसान के एक पैर को जकड़ लिया। मगरमच्छ और किसान में पानी में ही जंग छिड़ गई। करीब आधे घंटे तक दोनों में जमकर फाइट देखी गई। मगरमच्छ ने पशुपालक के एक पैर और एक हाथ को बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पशुपालक की चीख-पकार सुनकर अन्य पशुपालक मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ को पत्थर और डंडे मार कर किसान को मुक्त कराया। गंभीर अवस्था में घायल पशुपालक को परिजनों ने शहर के दर्शन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। चिकित्सक मनोज त्यागी ने बताया, पशुपालक का एक पैर और हाथ गंभीर रूप से डैमेज हुआ है। पैर की नस पूरी तरह से कट चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, नसों को जोड़कर ऑपरेशन सफल करने का प्रयास किया है। फिलहाल पशुपालक का उपचार किया जा रहा है। घटना को लेकर बसई डांग थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया पशुपालक पर चंबल नदी में मगरमच्छ द्वारा हमले की खबर प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।