फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News bullet accidentally fired from son hit mother in leg

Rajasthan: अवैध हथियार साफ कर रहा था बेटा और फिर अचानक मां को लगी गोली, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका बेटा धनंजय देसी कट्टे की सफाई कर रहा था, इस दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पैर में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Dholpur News bullet accidentally fired from son hit mother in leg
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके के हनुमान तिराहे के पास बीती रात अवैध हथियार की सफाई कर रहे बेटे से गोली चल गई। अचानक चली गोली सामने बैठी मां के पैर में लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया, साथ ही अवैध हथियार भी बरामद कर लिया।  

विज्ञापन

 
सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि शुक्रवार रात को निहालगंज थाना इलाके में हनुमान तिराहे के पास धनंजय कुमार देशी कट्टा की सफाई कर रहा था। इस दौरान उससे ट्रिगर  दब गया और गोली चल गई और 42 साल की मां मोहिनी पत्नी मनमोहन के पैर में लग गई। गोली चलने से परिजन हैरान हो गए, उन्होंने आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने महिला का उपचार भी शुरू कर किया, लेकिन परिजनों घटना को छिपाने की कोशिश करते रहे। ड्रेसिंग के दौरान महिला के पैरे में गन शॉट का निशान दिखाई देने पर अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी को दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका बेटा धनंजय देसी कट्टे की सफाई कर रहा था, इस दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पैर में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed