{"_id":"65b53e2682b052d2010e4b05","slug":"dholpur-news-bullet-accidentally-fired-from-son-hit-mother-in-leg-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अवैध हथियार साफ कर रहा था बेटा और फिर अचानक मां को लगी गोली, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अवैध हथियार साफ कर रहा था बेटा और फिर अचानक मां को लगी गोली, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
सार
पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका बेटा धनंजय देसी कट्टे की सफाई कर रहा था, इस दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पैर में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके के हनुमान तिराहे के पास बीती रात अवैध हथियार की सफाई कर रहे बेटे से गोली चल गई। अचानक चली गोली सामने बैठी मां के पैर में लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया, साथ ही अवैध हथियार भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया कि शुक्रवार रात को निहालगंज थाना इलाके में हनुमान तिराहे के पास धनंजय कुमार देशी कट्टा की सफाई कर रहा था। इस दौरान उससे ट्रिगर दब गया और गोली चल गई और 42 साल की मां मोहिनी पत्नी मनमोहन के पैर में लग गई। गोली चलने से परिजन हैरान हो गए, उन्होंने आनन फानन में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने महिला का उपचार भी शुरू कर किया, लेकिन परिजनों घटना को छिपाने की कोशिश करते रहे। ड्रेसिंग के दौरान महिला के पैरे में गन शॉट का निशान दिखाई देने पर अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका बेटा धनंजय देसी कट्टे की सफाई कर रहा था, इस दौरान अचानक गोली चल गई और उसके पैर में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।