फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News: 4 youths going to bury Tajia came under the grip of 11000 KV line three died

Dholpur News: ताजिया दफन करने जा रहे 3 युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने शांत कराया, 5-5 लाख मुआवजा

Sun, 30 Jul 2023 02:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Jul 2023 02:02 PM IST
सार

धौलपुर में तीन युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। सभी युवक ताजिया दफन करने जा रहे थे। अधिक ऊंचाई होने के कारण ताजिया 11 हजार केवी की लाइन से टकरा गया, जिससे ये हादसा हो गया। हादसे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रशासन ने शांत कराया। मृतकों के परिजनों को  5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी की गई है।  

विज्ञापन
Dholpur News: 4 youths going to bury Tajia came under the grip of 11000 KV line three died
हादसे के बाद मच गई भगदड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके में रविवार सुबह मोहर्रम शेरगढ़ किले के पास कर्बला में ताजिया दफनाने के दौरान 4 युवक करंट की चपेट में आ गए। इससे 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस्लामपुरा और शैतान पुरा के रहने वाले युवक मूवीन (25) पुत्र दिलशान, अनवर (19) पुत्र मुनव्वर रिहान (18) पुत्र साबिर और वसीम (18) पुत्र दिलशाद करंट की चपेट में आ गए। चारों युवक अपने कंधे पर ताजिया लेकर कर्बला की ओर जा रहे थे, तभी ताजिया ऊंचा होने की वजह से 11 हजार केवी के तार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने 1 घंटे तक चारों को सीपीआर दी। इसके बाद एक युवक वसीम को होश आ गया। वही, करंट हादसे में मूवीन, अनवर और साबिर की मौत हो गई। घटना से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


हादसे की खबर सुनकर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों शहव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के समाज बिशेष के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर जिला प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से मची अफरा-तफरी
हाई टेशन लाइन से ताजिया टकराने पर अफरा तफरी मच गई। चार युवक करंट की चपेट में आने से लोगों की चीख पुकार निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ताजिए को हाई टेंशन लाइन से अलग किया।  

प्रदर्शन कर रहे लोगों को कराया शांत
तीन युवकों की मौत के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश भड़क गया था। उन्होंने फददी चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सूचना पर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और विधायक शोभारानी कुशवाह ने ने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया था। 


पांच-पांच लाख रुपये की सहायता 
कलेक्टर ने मौके पर ही विद्युत निगम के एईएन औई लाइनमैन को निलंबित करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, विधायक शोभारानी कुशवाह ने सरकार से मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद  पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed