{"_id":"649453f57543f02765023d28","slug":"dholpur-mania-police-arrested-eight-miscreants-including-two-prize-money-of-five-thousand-rupees-in-sudarshan-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: सुदर्शन चक्र अभियान में मनिया पुलिस को मिली सफलता, पांच हजार रुपये के दो इनामी समेत आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: सुदर्शन चक्र अभियान में मनिया पुलिस को मिली सफलता, पांच हजार रुपये के दो इनामी समेत आठ बदमाश गिरफ्तार
Thu, 22 Jun 2023 07:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 07:30 PM IST
सार
राजस्थान के धौलपुर जिले में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत गुरुवार को जिले की मनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 5000 के दो इनामी समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत मनिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पांच हजार रुपये के दो इनामी समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया गुरुवार को मनिया थाना पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर पांच हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने बताया, इनामी साहब सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी कपरौला सेवर जिला भरतपुर एवं देवेश पुत्र लाल सिंह निवासी सर्वोदय कॉलोनी भरतपुर को गहनोली मोड़ से गिरफ्तार किया है। इसके साथ अन्य पुलिस टीम ने कार्रवाई कर बदमाश राहुल पुत्र जयकार निवासी शिकोहाबाद, जयकार पुत्र गोपाल सिंह निवासी शिकोहाबाद, सनी पुत्र करुआ निवासी मनिया, अवतार सिंह पुत्र करुआ निवासी मनिया, रामवीर सिंह पुत्र महिपाल, निवासी बीलपुर और महादेवा पुत्र चंदन सिंह निवासी बुधआ का नगला थाना इलाका कंचनपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। 5000 के दो इनामी बदमाश नौकरी के नाम पर लोगों पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया अनुसंधान में ठगी के बड़े मामले खुल सकते हैं। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन