फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Karauli police caught a criminal with illegal weapon from the bus stand.

Dholpur: करौली पुलिस ने बस स्टैंड से अवैध हथियार के साथ बदमाश दबोचा, देसी तमंचा और कारतूस बरामद

Mon, 11 Sep 2023 12:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Sep 2023 12:16 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश सरमथुरा कस्बे में करौली बस स्टैंड के पास हथियार समेत वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को दबोचा लिया।

विज्ञापन
Dholpur Karauli police caught a criminal with illegal weapon from the bus stand.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सरमथुरा थाना पुलिस ने बीती रात सरमथुरा कस्बे के करौली बस स्टैंड से वारदात के इरादे से घूम रहे 25 साल के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा वह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया जा रहा है। सुदर्शन चक्र अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। उन्होंने बताया बीती रात स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश सरमथुरा कस्बे में करौली बस स्टैंड के पास हथियार समेत वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर 25 वर्षीय बदमाश राजकुमार मीणा पुत्र हीरा सिंह मीणा निवासी कौनेशा को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया बदमाश के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देसी तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश को गिरफ्तार कर पूछने आर्म्स एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने बताया बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में वारदातों के खुलासे हो सकते हैं। थाना प्रभारी ने कहा वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धर पकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed