{"_id":"64626f53b085f22f7c0d4f4a","slug":"dholpur-five-thousand-prize-dacoit-jamura-and-two-thousand-prize-ramavatar-arrested-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: पांच हजार का इनामी डकैत जमूरा और दो हजार का इनामी रामअवतार गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: पांच हजार का इनामी डकैत जमूरा और दो हजार का इनामी रामअवतार गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद
Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 11:14 PM IST
सार
धौलपुर में पांच हजार रुपये का इनामी डकैत जमूरा उर्फ सिराजुद्दीन और दो हजार रुपये का इनामी रामअवतार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुआ है। वहीं, ये दोनों डकैती, लूट और नकबजनी के मामले में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर की बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार शाम को ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना इलाके से पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश जमूरा उर्फ सिराजुद्दीन और दो हजार रुपये के इनामी बदमाश रामअवतार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और ज़िन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं। बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी, बदमाश और डकैतों की धरपकड़ के लिए अभियान सुदर्शन चक्र चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, सुदर्शन चक्र अभियान के दौरान जिला पुलिस धड़ाधड़ कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, सोमवार को स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो बदमाश थाना इलाके में वारदात के इरादे से घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाने से टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने थाना इलाके में सुनसान स्थान पर कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय डकैत जमूरा उर्फ सिराजुद्दीन पुत्र चुन्ना निवासी गुम्मट बाड़ी और 26 वर्षीय डकैत रामअवतार सिंह पुत्र मिट्ठून लाल निवासी भामतीपुरा धौलपुर को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों से अवैध 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद...
थाना प्रभारी ने बताया, डकैत जमूरा के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जबकि डकैत रामअवतार के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों बदमाश हार्डकोर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ लूट, डकैती, नकवजनी, रंगदारी जैसी संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया, दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में महत्वपूर्ण वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।
आधा दर्जन से अधिक आरोपी अन्य मामलों में गिरफ्तार...
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया, सुदर्शन चक्र अभियान के दौरान पुलिस ने अन्य वारदातों में फरार चल रहे आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में सामूहिक बलात्कार के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सतीश कश्यप पुत्र मथुरा प्रसाद कश्यप निवासी सैनी कॉलोनी गंगापुर कासगंज उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया, वांछित अपराधी, बदमाश, डकैत और नकबजनों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।