{"_id":"65b11050ec01039af502adf4","slug":"dholpur-crook-adam-alias-tota-roaming-in-city-with-intention-of-committing-crime-arrested-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: वारदात के इरादे से शहर में घूम रहा बदमाश आदम उर्फ तोता को दबोचा, देसी तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: वारदात के इरादे से शहर में घूम रहा बदमाश आदम उर्फ तोता को दबोचा, देसी तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद
Wed, 24 Jan 2024 06:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:57 PM IST
सार
वारदात के इरादे से शहर में घूम रहे शातिर बदमाश आदम उर्फ तोता को दबोचा गया है। 315 बोर का देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर में बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वारदात के इरादे से घूम रहे शातिर बदमाश आदम उर्फ तोता को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का देसी तमंचा समेत तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष 10 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। धरपकड़ अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया, स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को गश्त के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक बदमाश शहर में वारदात के इरादे से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा से पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर शातिर बदमाश आदम उर्फ तोता पुत्र जब्बार खान निवासी गांधी पाड़ा बाड़ी को घेराबंदी कर दबोच लिया है।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोरो का देसी तमंचा समेत तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया, बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बदमाश से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान में वारदातों के खुलने की भी संभावना दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया, वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन