{"_id":"65a11d13a6e3170440018e34","slug":"dholpur-crime-woman-raped-at-gunpoint-rapist-absconds-after-snatching-cash-worth-rs-50-000-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: तमंचे की नोक पर महिला से दुष्कर्म, 50 हजार की नकदी छीनकर दुष्कर्मी फरार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: तमंचे की नोक पर महिला से दुष्कर्म, 50 हजार की नकदी छीनकर दुष्कर्मी फरार, मामला दर्ज
Fri, 12 Jan 2024 04:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 12 Jan 2024 04:36 PM IST
सार
तमंचे की नोक पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म हुआ है। साथ ही दुष्कर्मी 50 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गया। विवाहिता ने महिला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 10 जनवरी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ सिटी, सुरेश सांखला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर शहर में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने तमंचे की नोक पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 50 हजार रुपये की नकदी छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। विवाहित ने नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने अभियोग पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया, शहर की एक महिला ने दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका पति और सास-ससुर घर से बाहर गए हुए थे। महिला घर पर अकेली थी। आरोपी 10 जनवरी की रात को घात लगाकर उसके घर में घुस गया। जहां अवैध कट्टे की नोक पर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी, जिसका विरोध करने पर जैसे ही महिला चिल्लाई तो आरोपी ने उसके मुंह में कट्टा लगाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने और चांदी के आभूषणों को छीनकर ले गया। सीईओ ने बताया, पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर महिला का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश
सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया, हैवानियत की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है।दुष्कर्म का आरोपी नामजद है। उन्होंने बताया, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी को भनक लगते ही फरार हो गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ सांखला ने बताया, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।