फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Newly married woman strangled to death due to dowry

Dholpur Crime: ढाई लाख दहेज में नहीं दिए तो गला घोंटकर नवविवाहिता को मार डाला, परिजनों की रिपोर्ट पर FIR दर्ज

Thu, 01 Jun 2023 12:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 12:09 PM IST
सार

धौलपुर जिले में दहेज के चलते एक नवविवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर बसेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Dholpur Crime Newly married woman strangled to death due to dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धौलपुर में बसेड़ी थाना इलाके के मूढ़ीक पुरा गांव में बीती रात एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की भनक लगते ही पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दहेज के लालच में बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका के चाचा धौलपुर के बादशाह कुशवाह निवासी रुंध का पुरा ने बताया कि उसके भाई हरीश चंद्र पुत्र नेमी कुशवाह ने अपनी दो बेटियों पूनम और नवलदेई की शादी बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव मूढ़िक पुरा के रहने वाले कल्लन सिंह कुशवाह के पुत्र सुल्तान और छोटू के साथ 1 साल पहले अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज देकर की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ढाई लाख दहेज की मांग करते हुए दोनों बेटियों को प्रताड़ित करने लगे। समाज के पंच-पटेलों को लेकर कई मर्तबा पंचायत भी बैठी। लेकिन ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर दोनों बेटियों के साथ मारपीट करते रहे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि छोटी बेटी 20 वर्षीय नवलदेई की मारपीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी आरोप है कि घटना की चश्मदीद बड़ी बेटी है। उसके साथ भी आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की है। उन्होंने बताया घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। घटना से संबंधित सबूत पुलिस ने जुटाए हैं। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुराली जनों के खिलाफ गला घोंटकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल पूरन सिंह ने बताया विवाहिता का पोस्टमार्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए मायके पक्ष के लोगों को सुपुर्द किया है। ससुराली जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।


ससुराली जन फरार...
विवाहिता की मौत हो जाने के बाद ससुराली जन घर से फरार हो चुके हैं। पुलिस ने बताया गांव पहुंचकर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी गई थी। लेकिन ससुराली जनों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है टीम गठित कर आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। आरोपियों को स्वीकृत कर गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed