फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Lawyer scribe along with a friend gang-raped a woman

Dholpur Crime: वकील के मुंशी ने दोस्त के साथ मिलकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी फरार

Wed, 31 May 2023 02:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 02:11 PM IST
सार

धौलपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां वकील के मुंशी ने दोस्त के साथ मिलकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Dholpur Crime Lawyer scribe along with a friend gang-raped a woman
महिला पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक मामले में जिस वकील के पास न्याय की उम्मीद लेने गई विवाहिता के साथ वकील के मुंशी ने ही अपने दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। आरोपी घटना के बाद आरोपी फरार बताये जा रहा है।

विज्ञापन


महिला पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमा में 25 साल की विवाहिता ने बताया कि पांच साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत हो जाने के बाद देवर ने उसे अपना लिया था। रिपोर्ट में आरोप है कि दो महीने साथ रखने के बाद देवर ने महिला को छोड़ दिया, जिसका परिवाद पीड़िता ने एक वकील के माध्यम से न्यायालय में पेश किया था। लंबा समय गुजर जाने के बाद जब पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वकील से केस फाइल लेकर केस लड़ने के लिए दूसरे वकील को खड़ा कर दिया। दूसरे वकील के मुंशी पर पीड़िता की फाइल और फोटो रहे थे। आरोप लगाते हुए कहा कि 23 मई 2023 को आरोपी बहला फुसला कर पैलेस के सामने छोड़ने की कहकर बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले आया था।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है, शहर में एक होटल के दूसरी मंजिल पर आरोपी उसको ले गया था। आरोपी ने फोन कर अपने एक दोस्त को बुला लिया। पीड़िता ने बताया मुंशी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्त के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। हैवानियत की घटना के बाद आरोपी पीड़िता को पैलेस के सामने छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को साथ लेकर महिला पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा बयान लेकर कराया मेडिकल...
महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया, पीड़िता की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया पीड़िता के पर्चा बयान लेकर मेडिकल करा दिया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस टीम गठित कर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला सामूहिक दुष्कर्म का होने की वजह से जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed