{"_id":"643d56c2fa6209645006e644","slug":"dholpur-crime-accused-of-gang-raping-a-minor-arrested-after-five-years-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, पुलिस को कर रहा था गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार, पुलिस को कर रहा था गुमराह
Mon, 17 Apr 2023 08:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 08:28 PM IST
सार
Dholpur Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, आरोपी पांच साल से फरारी काट रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में महिला थाना पुलिस ने सोमवार को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी विगत पांच साल से ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। आठमील के जंगलों से महिला थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया, अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है।
विज्ञापन
यह है मामला?
थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया, धौलपुर शहर में नाबालिग बालिका के साथ सात युवकों ने बहला-फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। नाबालिक की मां ने पांच दिसंबर 2017 को नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आपराधिक मामला दर्ज कराया था। तत्कालीन समय पर पुलिस ने आईपीसी धारा- 363 A, 363, 366 A, 368, 370, 372 और 376 D पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीबद्ध किया था। उन्होंने बताया, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है।
थाना प्रभारी ने बताया, वारदात का मुख्य आरोपी भागीरथ (30) पुत्र पदमा निवासी जोगिया पूरा थाना बसई डांग पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। सोमवार को महिला थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी आठ मील के पास जंगलों में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना हाजा से पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी को सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर दबोच लिया।
उन्होंने बताया, आरोपी के खिलाफ धौलपुर पुलिस द्वारा पांच सौ रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया, ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत वांछित अपराधी और बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।