फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Arun Chaturvedi says in Parivartan Yatra Congress has spoiled communal harmony of country

Dholpur: परिवर्तन यात्रा में अरुण बोले- कांग्रेस ने बिगाड़ा देश का सांप्रदायिक सौहार्द्र, जनता देगी जवाब

Tue, 05 Sep 2023 01:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 01:49 PM IST
सार

धौलपुर जिले में सोमवार देर रात को धौलपुर शहर पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत राजाखेड़ा और धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में दो जगह जनसभा आयोजित की जाएगी। परिवर्तन यात्रा को लेकर धौलपुर पहुंचे पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने गंगापुर सिटी में रोकी गई यात्रा को लेकर कांग्रेस पर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dholpur Arun Chaturvedi says in Parivartan Yatra Congress has spoiled communal harmony of country
भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर शहर में परिवर्तन यात्रा से पहले भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के साथ धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजोरिया ने कांग्रेस सरकार पर बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महिला अत्याचार को लेकर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि दो सितंबर को सवाई माधोपुर से शुरू की गई परिवर्तन यात्रा चौथे दिन धौलपुर पहुंची है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में यात्रा का 127 जगह स्वागत किया गया है। इसके साथ ही परिवर्तन यात्रा के दौरान 72 जनसभाएं भी आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर सभी समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। जो लोगों में कांग्रेस के प्रति अविश्वास जताता है।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस के दौरान करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजोरिया ने भी अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलकर भाजपा को समर्थन देते नजर आ रहे हैं। धौलपुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, यात्रा के सहसंयोजक जितेंद्र गोठवाल सहित प्रदेश स्तर के भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ आएंगे जनसभा में
धौलपुर शहर से निकालने के बाद परिवर्तन यात्रा की पहली सभा राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल कस्बे में की जाएगी, जिसके बाद मनिया होते हुए परिवर्तन यात्रा धौलपुर पहुंचेगी। जहां भार्गव वाटिका में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। राजाखेड़ा और धौलपुर विधानसभा में होने वाली जनसभा में भाग लेने के लिए पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के अलावा राजेंद्र राठौड़ भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed