फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Anger among traders after incident of firing in textile showroom

Dholpur: कपड़ा शोरूम में गोलीकांड की घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश, SP कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 05:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 05:44 PM IST
सार

कपड़े के शोरूम में गोलीकांड की घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुरुवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस कप्तान को ज्ञापन दिया। गोलीकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

विज्ञापन
Dholpur Anger among traders after incident of firing in textile showroom
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में बुधवार को संतर रोड पर हुई फायरिंग की वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में गुरुवार को आक्रोश भड़क गया। बाजार में प्रदर्शन करते हुए व्यापारी एसपी ऑफिस पहुंचे। एसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। एसपी को ज्ञापन देकर व्यापारियों ने जिले में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के साथ फायरिंग के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि निहालगंज थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार तीन फायरिंग की वारदातें हुई हैं, जिसके साथ ही जगह-जगह चोरी की वारदातें भी लगातार हो रही हैं, जिनसे व्यापारी वर्ग खासा परेशान है। दुकानदार और व्यापारियों में बदमाशों के आतंक से भय व्याप्त हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि बुधवार को लड़कियां छेड़ने की शिकायत से नाराज बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर फायरिंग की, जिस फायरिंग के बाद दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया, जिसके बावजूद पुलिस ने व्यापारियों के खिलाफ ही हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यशाली और गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। अपराधी शहर में कभी भी दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। धौलपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी वारदातें लगातार बढ़ रही है। पुलिस खुद के इकबाल को बुलंद करने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को शहर के संतर रोड पर बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग से लोगों में दहशत देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते कल हुई घटना के बाद गुरुवार को फिर से व्यापारियों में आक्रोश भड़क गया। शहर में प्रदर्शन करते हुए व्यापारी एसपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रोष व्यक्त किया है। एसपी से मुलाकात कर व्यापारियों ने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए एक ज्ञापन प्रेषित किया है। मामले में एसपी मनोज कुमार ने व्यापारियों से मुलाकात के बाद बताया कि शहर में गश्त व्यवस्था को प्रभावी किया जा रहा है। एसपी ने मौके पर मौजूद सीओ सिटी सुरेश सांखला को बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के साथ दबिश देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed