फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   DGP gave instructions to do paperless work in police office

Rajasthan: पुलिस के हर काम पर रहेगी नजर, बढ़ेगी पारदर्शिता, डीजीपी ने पेपरलेस कार्य करने के दिए निर्देश

Sat, 14 Jan 2023 01:10 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 14 Jan 2023 01:10 PM IST
सार

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर पुलिस विभाग के कामकाज को पेपरलेस करने के लिए चरणबद्ध तरीके से ई-फाइल मॉड्यूल अपनाने के निर्देश दिए। डीजीपी मिश्रा ने इस आदेश पर ई-साइन कर शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
DGP gave instructions to do paperless work in police office
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने पदभार संभालने के एक महीने के भीतर ही पुलिस विभाग में नवाचार करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को पेपरलेस करने की शुरुआत कर दी है। पेपरलेस होने के चलते पारदर्शिता और हर काम की गति को भी मॉनिटर किया जा सकेगा।

विज्ञापन


मिश्रा के अनुसार पुलिस मुख्यालय की शाखाओं तथा उनके अधीनस्थ कार्यालयों, समस्त पुलिस रेंज एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयों और उनके अधीनस्थ कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से ई-फाइल मॉड्यूल लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 2023 से फाइल संधारण का काम राजकाज एप्लीकेशन के ई-फाइल मॉड्यूल से कार्य योजना अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन


एससीआरबी स्टेट नोडल एजेंसी नियुक्त
एससीआरबी को राजकाज क्रियान्वयन के लिए स्टेट नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। पुलिस के सभी कार्यालयों में ई-फाइल के लिए आरपीएस स्तर के नोडल अधिकारी और उनके अधीन सहायक नोडल अधिकारी होंगे। एससीआरबी द्वारा संबंधित शाखा कार्यालयों को ई-फाइल का विस्तृत प्रस्तुतीकरण और प्रशिक्षण देकर इसे लागू करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। अब नई फाइल ई-फाइल मॉड्यूल द्वारा ही खोली जाएगी तथा पुरानी फाइलों को पूर्ण स्कैन कर प्राथमिकता से ई-फाइल मॉड्यूल पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्य में आएगी पारदर्शिता
डीजीपी मिश्रा ने बताया कि ई-फाइल मॉड्यूल के उपयोग से न केवल पत्रावलियों की रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी। साथ ही किसी अधिकारी और कार्मिक के राजकीय यात्रा पर होने पर भी राज कार्य का समयबद्ध संपादन सुनिश्चित किया जा सकेगा। डाक का संधारण और अवकाश संबंधित कार्य भी अनिवार्य रूप से राजकाज से ही किया जाएगा।

पासपोर्ट, प्रतियोगिता परीक्षा आदि में भी होगी आसानी
पुलिस महानिदेशक मिश्रा के अनुसार पुलिस के पेपर लेस होने से आमजन को भी बड़ी राहत मिलेगी। इसके चलते
प्रतियोगी परीक्षा, पासपोर्ट, विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा, कार्यमुक्ति से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र इत्यादि भी राजकाज से ही संचालित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed