{"_id":"64bce044b093fcdc3501a056","slug":"devotees-going-to-visit-khatushyamji-s-car-overturned-on-jaipur-agra-nh-in-dausa-2-died-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर-आगरा एनएच पर खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर-आगरा एनएच पर खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल
Sun, 23 Jul 2023 01:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार जयपुर-आगर एनएच पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही। उन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 3 बजे एक कार पलट गई। कालखो गांव के पास हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। कार सवार लोग उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भगवती (60 साल) निवासी इटावा उत्तर प्रदेश और राधा (18 साल) की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में घायल विजय कुमार और काव्या को जयपुर रेफर किया गया। वैभव और वैष्णवी का दौसा में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इधर, कलेक्ट्रेट चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में आने से 1 की मौत, 2 घायल
इससे पहले दौसा के कलेक्ट्रेट चौराहे पर शनिवार शाम को सड़क हादसे में 1 की मौत और 3 लोग घायल हो गए थे। कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर ने ई रिक्शा और 2 बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में विमलेश मिश्रा की मौत हो गई थी, जबकि राकेश (28), रघुवीर (31) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन