{"_id":"65958bc65f4565bed8046895","slug":"deputy-cm-premchand-bairwa-participated-in-religious-program-sawai-madhopur-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बैरवा, कहा- सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री बैरवा, कहा- सभी समाजों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे
Wed, 03 Jan 2024 10:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:01 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में धर्म सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि वे सभी 36 कोम के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा बुधवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने खंडार उपखंड क्षेत्र के बालेर कस्बे में आयोजित बैरवा समाज के एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
दरअसल, बैरवा समाज ने बालेर में जगन्नाथजी की यात्रा, धर्म रसोई और समस्त बैरवा समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा शामिल हुए। धर्म सभा को संबोधित करते हुए बैरवा ने कहा कि वे सभी 36 कोम के लोगों को साथ लेकर चलेंगे और आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में बैरवा समाज से संबंधित विभिन्न दलों के राजनेताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। साथ ही समाज के हजारों लोगों ने प्रसादी प्राप्त की।