फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Department was preparing to honor Divya Mittal

Jaipur: एटीएस-एसओजी ने सुधारी भूल, 27 जनवरी को सम्मानित होने वालों की लिस्ट से हटाया दिव्या मित्तल का नाम

Fri, 20 Jan 2023 12:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Jan 2023 12:47 PM IST
सार

दो करोड़ के घूस कांड में फंसी एसओजी की एएसपी दिव्या मित्तल का नाम 27 जनवरी को सम्मानित होने वाले लोगों की सूची में शामिल। 18 को जारी हुई लिस्ट के बाहर आते ही मचा हड़कंप। भूल सुधारते हुए एटीएस-एसओजी ने जारी की संशोधित लिस्ट।

विज्ञापन
Department was preparing to honor Divya Mittal
दिव्या मित्तल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दवा कारोबारी से दो करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले फंसी एसओजी की एएसपी दिव्या मित्तल के केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रिश्वत के आरोप और आय से अधिक धन कमाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जानकारी के अनुसार गंभीर आरोपों में घिरी महिला अफसर पर एसओजी इतना मेहरबान थी कि मित्तल को 27 जनवरी को सम्मानित करने की तैयारी चल रही थी। डिपार्टमेंट के एडीजी ने 18 जनवरी को एक लिस्ट जारी की, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि दिव्या मित्तल को गृह विभाग सस्पेंड कर चुका है। सस्पेंशन ऑर्डर में कहा है कि दिव्या मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर में एसीबी अभियोग संख्या 13/2023 धारा 7 और 7A भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 और धारा 120 बी, आईपीसी में मामला दर्ज किया गया है। दिव्या मित्तल को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में पुलिस कस्टडी में हैं।
विज्ञापन


लिस्ट से हटाया गया नाम
एसओजी की लिस्ट में सम्मानित होने वाले अफसरों के नामों में दिव्या मित्तल का भी नाम शामिल था। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। गुरुवार देर शाम एटीएस-एसओजी ने गलती सुधारते हुए संशोधित लिस्ट जारी की। इस लिस्ट से दिव्या का नाम हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को यह आदेश हुआ था जारी
सम्मानित होने वाला यह आदेश एडीजी कार्यालय, एटीएस एवं एसओजी जयपुर की ओर से 308-18 क्रमांक से जारी हुआ था। इस आदेश में लिखा है कि निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त स्मृति चिह्न, डीजीपी डिस्क, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा घोषित अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक एटीएस और एसओजी में पदस्थापित अधिकारियों को 27 जनवरी को एटीएस और एसओजी कार्यालय में दिया जाएगा। इस आदेश में कुल 29 अधिकारियों के नाम हैं, जिसमें 20 नंबर पर दिव्या मित्तल का नाम है।


भूल सुधार के बाद जारी हआ आदेश
आदेश वायरल होने के बाद एक संशोधन जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया कि दिव्या मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसओजी, चौकी अजमेर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में जांच चल रही है। दिव्या मित्तल को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे में उनका नाम इस सूची से हटाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed