फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demonstration of lawyers in Dholpur court on registration against lawyers

Dholpur: कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन, मजिस्ट्रेट का ट्रांसफर और बाबू के निलंबन की मांग, जानें क्या है मामला

Fri, 14 Apr 2023 07:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Apr 2023 07:32 AM IST
सार

धौलपुर कोर्ट परिसर में अभिभाषक संघ (एडवोकेट्स एसोसिएशन) के नेतृत्व में वकीलों ने पोक्सो कोर्ट के मजिस्ट्रेट और बाबू के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। वकीलों ने पोक्सो कोर्ट के मजिस्ट्रेट के तबादले के साथ ही बाबू के निलंबन की मांग की है।

विज्ञापन
Demonstration of lawyers in Dholpur court on registration against lawyers
कोर्ट परिसर में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदर्शनकारी अभिभाषक संघ के वकीलों का कहना है कि पोक्सो कोर्ट के बाबू ने 10 अप्रैल को 3 वकीलों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि तीन वकीलों के खिलाफ बाबू ने न केवल थाने में मामला दर्ज कराया। बाबू ने वकीलों पर कोर्ट में धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। थाने में मामला दर्ज होने से नाराज वकीलों की शिकायत पर अभिभाषक संघ ने गुरुवार सुबह पॉस्को कोर्ट का बहिष्कार करते हुए बैठक की। 

विज्ञापन


पॉस्को कोर्ट के कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय
बैठक के बाद मजिस्ट्रेट और बाबू के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे कोर्ट परिसर में जुलूस निकाला गया। कोर्ट के सभी वकील जुलूस लेकर पोक्सो कोर्ट पहुंच गए। जहां वकीलों के हंगामे को देखते हुए पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें कोर्ट में जाने से रोक दिया। जिसके बाद वकीलों ने कोर्ट के बाहर ही जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अभिभाषक संघ ने पूरे मामले में बाबू के निलंबन के साथ मजिस्ट्रेट के तबादला होने तक पोक्सो कोर्ट के कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed