फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demonstration of Anganwadi workers in Sawai Madhopur memorandum submitted to PM Modi with demands

Sawai Madhopur: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नियमितीकरण, ग्रेच्युटी के लिए पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Apr 2023 10:40 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:40 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्मिकों का कहना है कि पिछले कई महीने से वो अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे रही हैं। मंत्री, विधायक, महिला बाल विकास विभाग और सीएम को ज्ञापन भिजवाया गया, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
Demonstration of Anganwadi workers in Sawai Madhopur  memorandum submitted to PM Modi with demands
प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सवाई माधोपुर में बुधवार को महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी कार्मिकों ने नियमित कर सरकारी कर्मचारी घोषित करने की प्रमुख मांग रखी।

विज्ञापन
यह है पूरा मामला
कार्यकर्ताओं की मांग है कि नियमितीकरण के अलावा रिटायरमेंट पर एक मुश्त 5 लाख रुपए की राशि दी जाए। ग्रेच्युटी के 5 लाख रुपए करने, रिटायरमेंट के बाद पेंशन देने सहित विभिन्न मांगें पूरी करने की गुहार पीएम से लगाई है। आंगनबाड़ी कार्मिकों का कहना है कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्मिकों को बेहद कम वेतन दिया जाता है। हाल ही में राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्मिकों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। 
विज्ञापन

नवंबर में दिल्ली कूच कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
आंगनबाड़ी कार्मिकों का कहना है कि पिछले कई महीने से वो अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दे रही हैं। मंत्री, विधायक, महिला बाल विकास विभाग और सीएम को ज्ञापन भिजवाया गया, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। अगर समय रहते उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो वे नवंबर में दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed