{"_id":"1166bfd0989a405aedc39ddc91878ec6","slug":"demolition-at-asaram-jaipur-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने की आसाराम के सेवादारों की पिटाई, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने की आसाराम के सेवादारों की पिटाई, तोड़फोड़
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Mon, 07 Oct 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के यौन शोषण मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम बापू के जयपुर स्थित आश्रम में सोमवार को गुस्साए लोगों ने तोडफ़ोड़ और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
आसाराम के पुत्र नारायण साईं पर भी यौन शोषण के आरोप लगने के बाद यह घटना घटी है।
जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में गोविंदपुरा फाटक के पास स्थित आसाराम के आश्रम में गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर तोडफ़ोड़ की। लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ दिया और आश्रम की बस के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
थानाधिकारी कैलाश जिंदल ने बताया कि सुबह करीब दस बजे तोडफ़ोड़ की सूचना मिली थी। मौके से मिली जानकारी के अनुसार दर्जनों लोगों ने आश्रम में पहुंच तोडफ़ोड़ और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अधिकतर लोग स्थानीय हैं, जो आसाराम और उसके बेटे नारायण साई के यौन शोषण के मामले को लेकर बहुत ज्यादा आक्रोशित हैं।
इंदौर आश्रम पर भी चला था बुलडोजर
इससे पहले प्रशासन ने इंदौर के खंडवा रोड पर गैरकानूनी रूप से बने आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चला दिया था। प्रशासन ने भारी विरोध के बीच आश्रम का गेट तोड़ा गया था।
प्रशासन ने बताया था कि इस आश्रम का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ है जिसमें प्रवेश द्वार भी शामिल है। इसके चलते प्रशासन ने आसाराम के आश्रम पर कार्रवाई की।