{"_id":"65c21e538ed5b3050601cb67","slug":"demand-for-arrest-of-those-who-attacked-patwari-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पटवारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग, कलेक्टर से मिलकर 3 दिन का दिया गया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पटवारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग, कलेक्टर से मिलकर 3 दिन का दिया गया अल्टीमेटम
Tue, 06 Feb 2024 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 Feb 2024 05:26 PM IST
सार
Rajasthan News: झुंझुनू में पटवारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पटवारी व गिरदावर कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हमले की निंदा करते हुए मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
पटवारी पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर 30 जनवरी को नवलगढ़ के पटवारी राजेश गुर्जर लोहागर्ल में अवैध खनन की जांच करने गए थे। इस दौरान 8-10 लोगों ने उन्हें दो-तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
3 दिन पहले भी दिया गया था ज्ञापन
इतना ही नहीं उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस मामले में अभी तक दो ही लोगों की गिरफ्तारी हुई है, बाकी अन्य सदस्य अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर 3 दिन पहले भी उपखंड स्तर पर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन