{"_id":"65a13b050081baba390e3945","slug":"demand-for-arrest-of-the-accused-who-assaulted-women-in-karauli-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जमीन को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जमीन को लेकर हुआ था विवाद
Fri, 12 Jan 2024 06:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:43 PM IST
सार
करौली नगर परिषद के उपसभापति सुनील सैनी ने बताया कि 12 दिन पहले भद्रावती नदी के पास आमन का पुरा में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं समेत 6-7 लोगों के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
माली समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले में भूमि विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने के मामले में माली समाज ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर एसपी के नाम एएसपी को और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी, विवादित भूमि की नपती कराकर तारबंदी और सरकारी विद्यालय में हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
करौली नगर परिषद के उपसभापति सुनील सैनी ने बताया कि 12 दिन पहले भद्रावती नदी के पास आमन का पुरा में भूमि विवाद को लेकर महिलाओं समेत 6-7 लोगों के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद से आरोपी पक्ष पीड़ितों पर राजीनामा करने का दवाब बना रहे हैं। वहीं, आरोपियों ने एक सरकारी विद्यालय की भूमि पर भी अतिक्रमण कर रखा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के साथ माली समाज के लोगों ने कलेक्टर और एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें विवादित भूमि की राजस्व विभाग से नाप कराने और तारबंदी करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी दोहराई गई है।
विज्ञापन