फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Delhi Jal Board engineer Rajesh Agnihotri died after uncontrolled car collides with divider in Dausa

Rajasthan News: दौसा में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई; दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियर की मौत

Mon, 07 Aug 2023 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 07 Aug 2023 02:18 PM IST
सार

दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार को एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने पर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक इंजीनियर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Delhi Jal Board engineer Rajesh Agnihotri died after uncontrolled car collides with divider in Dausa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

विस्तार

राजस्थान के दौसा में सोमवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे पर एक बेकाबू कार सड़क के डिवाडर से टकरा गई। इस हादसे में दिल्ली जल बोर्ड के अभियंता राजेश अग्निहोत्री की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे धनावड़ रेस्ट एरिया के पास ये हादसा हुआ। घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नक्शा मौका बनाया गया है।

विज्ञापन


स्टीयरिंग लॉक होने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर धनावड़ रेस्ट एरिया के पास सोमवार को एक अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकराने पर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक इंजीनियर की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर आलोक शर्मा ने बताया कि घायलों को गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली जल बोर्ड के अभियंता राजेश अग्निहोत्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर जाते समय अचानक कार की  स्टीयरिंग लॉक होने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के अभियंता राजेश अग्निहोत्री अपनी बेटी पलक का एडमिशन कराने जयपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed