फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Delhi girl raped in Ajmer accused rape girl in pretext of marriage

Ajmer: आईएएस अधिकारी बनकर दिल्ली से शादी के लिए युवती को बुलाया, होटल में दुष्कर्म कर फरार

Sun, 13 Mar 2022 02:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Mar 2022 02:59 PM IST
सार

अजमेर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादी करने के लिए बुला लिया।

विज्ञापन
Delhi girl raped in Ajmer accused rape girl in pretext of marriage
जयपुर में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर में दिल्ली में एनजीओ संचालित करने वाली एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महिला से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर अजमेर में दो दिन तक अपनी हवस का शिकार बनाया। 

विज्ञापन


युवती की आंख खुली तो युवक फरार हो गया। दिल्ली की रहने वाली युवती ने अजमेर के क्लॉक टावर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। आरोपी ने युवती को शादी करने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

शादी करने के लिए बुलाया

क्लॉक टावर थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली की 35 साल की युवती ने शिकायत दी है कि उसकी एक युवक से मित्रता कुछ महीने पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। हम दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और बातें शुरू हो गई। दोनों के बीच फोन और व्हाट्सअप के माध्यम से बातचीत हुई। जान-पहचान के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। आरोपी ने खुद का नाम नवीन बताया और खुद को IAS अधिकारी बताया था। युवक ने युवती को कहा कि वे अजमेर आ जाए और पुष्कर आर्य समाज में शादी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के कहने पर 9 मार्च को युवती ट्रेन से अजमेर पहुंची। अजमेर क्लॉक टावर थाना स्थित एक होटल में दोनों रुके। 9 मार्च और 10 मार्च को नवीन ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। 10 मार्च को सुबह आरोपी फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed