परमाणु नीति पर बोले राजनाथ, भविष्य के हालात को देखकर करेंगे फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री ने पोकरण का दौरा करने के बाद ट्विटर पर यह बात कही। पोकरण में ही भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 1998 में परमाणु परीक्षण किया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि पोकरण वह इलाका है जो भारत को परमाणु शक्ति बनाने के अटल जी के दृढ़ संकल्प का गवाह बना और इसके बावजूद देश पहले इस्तेमाल नहीं के सिद्धांत को लेकर प्रतिबद्ध है। भारत ने सख्ती से सिद्धांत का पालन किया है। भविष्य में क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा
Pokhran is the area which witnessed Atal Ji’s firm resolve to make India a nuclear power and yet remain firmly committed to the doctrine of ‘No First Use’. India has strictly adhered to this doctrine. What happens in future depends on the circumstances.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 16, 2019
वह अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिये पोकरण में थे। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, भारत का एक जिम्मेदार परमाणु राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करना इस देश के हर नागरिक के लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है। देश अटल जी की महानता का ऋणी रहेगा।'
पांचवीं अंतरराष्ट्रीय आर्मी स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें भारत के साथ रूस, चीन, आर्मेनिया, बेलारूस, कजाखस्तान, सूडान और उज्बेकिस्तान की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत, रूस, चीन और मध्य एशिया के अन्य देशों के बीच सहयोग आने वाले दिनों में और मजबूत होगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आनेवाले समय में हमारा और आपका साथ और अधिक बढ़ेगा। हम आपसी सहयोग बढ़ाकर एक साथ विश्व की कठिन चुनौतियों तथा खतरों का सामना करने में सक्षम बनेंगे और साथ ही भविष्य में हमें आपसी संबंध बढाने के और भी मौके मिलेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रतिभागी देशों के परस्पर रिश्ते और गहरे होंगे। वैसे इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों के साथ हमारे पहले से ही मित्रतापूर्ण रिश्ते रहे हैं।
#WATCH: Defence Minister Rajnath Singh says in Pokhran, "Till today, our nuclear policy is 'No First Use'. What happens in the future depends on the circumstances." pic.twitter.com/fXKsesHA6A
— ANI (@ANI) August 16, 2019
Rajasthan: Defence Minister Rajnath Singh pays tribute to former PM #AtalBihariVajpayee, on his first death anniversary, in Pokhran. Nuclear Test was conducted in May 1998 in Pokhran when Vajpayee was the Prime Minister. pic.twitter.com/UMrn0TZjGh
— ANI (@ANI) August 16, 2019