फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Defamation case filed against BJP President JP Nadda in Jodhpur Amit Malviya Rahul Gandhi

Rajasthan: जेपी नड्डा और अमित मालवीय पर केस, भाजपा ने सोशल मीडिया पर राहुल को बताया था रावण, जानें सुनवाई कब

Sat, 07 Oct 2023 04:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 Oct 2023 04:10 PM IST
सार

JP Nadda: राजस्थान विधानसभा चुनाव के शोर के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ जोधपुर में मानहानि का परिवाद दायर किया गया है। इस 11 अक्तूबर को इस मामले की सुनवाई होगी। जानिए क्या है मामला?  

विज्ञापन
Defamation case filed against BJP President JP Nadda in Jodhpur Amit Malviya Rahul Gandhi
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और आईटी सेल के हेड अमित मालवीय के खिलाफ जोधपुर कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज हो गया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को रावण बताने पर ये परिवाद दर्ज कराया है। अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 1 में दायर इस परिवाद पर 11 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


परिवाद दर्ज कराने वाले कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष और एडवोकेट दिनेश जोशी  का आरोप है कि भाजपा के एक्स अकाउंट (ट्विटर) से राहुल गांधी की छवि धूमिल करने के लिए ये पोस्ट डाली गई थी। इससे राजस्थान समेत देश भर के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। बात दें कि 5 अक्तूबर को डाली गई इस पोस्ट में राहुल गांधी को सात सिर वाला व्यक्ति दिखाया गया है और उनकी तुलना रावण से की गई है। कांग्रेस नेता इसे सनातन धर्म और राहुल गांधी का अपमान बता रहे हैं।
विज्ञापन




जयपुर कोर्ट में भी दायर की गई है अर्जी
बता दें कि कल शुक्रवार को इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता और वकील जसवंत गुर्जर ने जयपुर की एक कोर्ट में अर्जी दायर की थी। जिसमें राहुल गांधी को रावण बताने पर जेपी नड्डा और अमित मालवीय के खिलाफ धारा 499, 500 और 504 में केस दर्ज करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed