फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deeg News: Fire broke out in seized goods in police station, about 50 bikes and other items got burnt

Deeg News: थाने में जब्त माल में लगी आग, करीब 50 बाइक और अन्य सामान जला, विस्फोट भी हुआ

Wed, 10 Apr 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Apr 2024 07:40 PM IST
सार

Deeg News: डीवाईएसपी सतीश यादव ने बताया कि जुरहरा थाने के पीछे अज्ञात कारणों से कबाड़ में आग लग गई। वहीं, पास में कुछ पटाखे रखे थे, जिसमें ब्लास्ट हो गया। उसके बाद आग बढ़ती चली गई। 

विज्ञापन
Deeg News: Fire broke out in seized goods in police station, about 50 bikes and other items got burnt
थाने में जब्त माल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा थाने में जब्त की गई बाइकों और अन्य सामान में आग लग गई। इस दौरान विस्फोटक सामग्री में विस्फोट भी हो गया। इस घटना में सारा सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग पर काबू पाने के लिए कामां और हरियाणा से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। अभी तक यह अंदाजा नहीं लगाया गया है कि आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Deeg News: Fire broke out in seized goods in police station, about 50 bikes and other items got burnt
थाने में जब्त माल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

डीग जिले के डीवाईएसपी सतीश यादव ने बताया कि जुरहरा थाने के पीछे अज्ञात कारणों से कबाड़ में आग लग गई। वहीं, पास में कुछ पटाखे रखे थे, जिसमें ब्लास्ट हो गया। उसके बाद आग बढ़ती चली गई। उसके बाद जुरहरा के स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के सभी कस्बों और हरियाणा के पुन्हाना से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। जब्त किए गए सभी वाहन आग में पूरी तरह से जल गए। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने वहां से जब्त किए हुए समान को हटाया। पुलिसकर्मी आग से कुछ सामान ही बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed