{"_id":"66b7243f836d1b782e04c290","slug":"deeg-diesel-tanker-hits-bike-riding-father-and-son-they-die-on-the-spot-angry-villagers-block-them-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deeg: डीजल टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deeg: डीजल टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाया
Sat, 10 Aug 2024 01:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:56 PM IST
सार
कल देर रात जिले के कस्बा नगर में एक डीजल टैंकर चालक ने बाइक सवार पिता-पुत्र की गाड़ी को टक्कर मार दी और लापरवाही से बुरी तरह कुचले हुए शवों को एक किमी तक घसीटकर ले गया। हादसे में दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीग जिले के कस्बा नगर में कैलाश मिश्रा की टाल के पास एक डीजल टैंकर चालक ने लापरवाही से बाइक सवार पिता-पुत्र को बुरी तरह कुचल दिया और शवों को 1 किलोमीटर दूर सड़क पर घसीटता हुआ ले गया, जिससे दोनों पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करके डीग-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कल रात गांव तरोडर हाल नगर सिकरी रोड निवासी रामलाल सैनी व उसका पुत्र हरेन्द्र सैनी बाइक से खेड़ली मार्ग, गोकुलधाम कॉलोनी स्थित अपने पुराने मकान पर सोने जा रहे थे, तभी बस स्टैंड के समीप तेज गति से आए टैंकर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी और 1 किलोमीटर के करीब घसीटता हुआ ले गया, जहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर तत्काल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने अपने इनपुट के आधार पर टैंकर चालक को डीग में नाकाबंदी करते हुए टैंकर सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इधर हादसे के बाद ग्रामीणों ने डीग-भरतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बा नगर डीग रोड पर पूर्व में भी तीन घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी ने अभी तक इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं लगवाए हैं, जबकि इस मामले को लेकर लोग कई बार अधिकारी से स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की जा चुकी है।
जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद डीग एडिशनल एसपी गुमनाराम और उपखंड आधिकारी अनुराग हरित मौके पर पहुंचे लेकिन मृतक के परिजन और गुस्सा ग्रामीणों की मांग थी कि मृतकों के परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए तभी शवों को उठाया जाएगा। मृतक रामलाल सैनी मेल नर्स प्रथम के पद से 31जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके साथ इस हादसे में मरने वाला उनके पुत्र हरेंद्र की हाल ही सरकारी अध्यापक के रूप में पोस्टिंग हुई थी।