फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Decoration like Diwali in Ajmer Ram Mandir Pran Pratistha

Ajmer News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में दीपावली की तरह सजावट, आतिशबाजी देखने उमडे़ लोग

Sun, 21 Jan 2024 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Jan 2024 10:23 PM IST
सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अजमेर समेत पूरा जिला राममय हो गया है। जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को भी शहर में कई कार्यक्रम होंगे और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़े-बडे़ एलईडी लगाए गए हैं

विज्ञापन
Decoration like Diwali in Ajmer Ram Mandir Pran Pratistha
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में दीपावली की तरह सजावट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अजमेर राममय हो गया है। रविवार को शहर के मुख्य मार्गों और भवनों पर दीपावली जैसी सजावट की गई है। इस दौरान आनासागर चौपाटी जेटी पर रात को आतिशबाजी भी की गई।

विज्ञापन


दरअसल, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले अजमेर समेत पूरा जिला राममय हो गया है। जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। सोमवार को भी शहर में कई कार्यक्रम होंगे और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का लाइव प्रसारण देखने के लिए बड़े-बडे़ एलईडी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से आनासागर झील किनारे सजावट के साथ आकर्षक रंगोली भी सजाई गई। इस दौरान शहर में कई जगहों पर आतिशबाजी की गई। अजमेर नगर निगम की ओर से आनासागर चौपाटी पर हुए कार्यक्रम में शहरवासियों की भीड़ रही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मेयर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, जिला कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चूनाराम जाट समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed