Suicide: परिवहन विभाग परिसर में जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत, वीडियो में पैसे लेकर काम नहीं करने के लगाए थे आरोप
बालोतरा के परिवहन विभाग परिसर में नौ मार्च को जहर खाने वाले यातायात सलाहकार की मौत गई। नौ मार्च से जोधपुर के एक अस्पाताल में युवक का इलाज चल रहा था। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर के बालोतरा के परिवहन विभाग परिसर में जहर खाने वाले यातायात सलाहकार गोविंद मेघवाल की बुधवार को मौत हो गई। नौ मार्च से उसका इलाज जोधपुर के अस्पताल में चल रहा था। सात दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। मेघवाल की मौत के बाद पुलिस ने धारा बढ़ाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, गोविंद की मौत के बाद मेघवाल समाज के लोगों और परिजनों ने शव लेने से इंकार करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार की मांग की। पुलिस उप अधीक्षक धनफुल मीणा ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला
परिवहन विभाग में यातायात सलाहकार का काम करने वाले दाखा निवासी गोविंद मेघवाल ने 9 मार्च को कार्यालय परिसर में जहर खा लिया था। एक वीडियो में उन्होंने एक कर्मचारी और कई एजेंटों पर पैसे लेकर काम नहीं करने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। जहर खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर उसे राजकीय जिला नाहटा अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया था। बुधवार को इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई।