फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly attack on mother daughter over land dispute in Barmer

Rajasthan: बाड़मेर में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Jun 2023 06:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Jun 2023 06:13 PM IST
सार

जमीन विवाद को लेकर बाड़मेर में मां-बेटी पर उनके की परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को लाठी और सरिए से बुरी तरह पीटा जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Deadly attack on mother daughter over land dispute in Barmer
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के सांवलोर गांव में जमीन विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मां-बेटी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को घायल अवस्था में बाड़मेर राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


चौहटन थाना पुलिस के अनुसार इलाके के सांवलोर गांव निवासी कानू देवी पत्नी जेठाराम और बेटी उषा घर पर थीं। बुधवार सुबह जेठाराम के भाइयों ने मां बेटी पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। आरोपी ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों की सूचना पर चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में जानलेवा हमला  
चौहटन थाने के ASI नेनाराम ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मां बेटी पर हमला करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed