फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly attack on head constable over family dispute in Dholpur, seriously injured; assailant absconding

Dholpur News: हेड कांस्टेबल को घर बुलाकर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल; हमलावर फरार

Sat, 03 Jun 2023 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Jun 2023 08:23 PM IST
सार

थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हेड कांस्टेबल पर हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस द्वारा पर्चा बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Deadly attack on head constable over family dispute in Dholpur, seriously injured; assailant absconding
घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर में शनिवार शाम पारिवारिक विवाद में पुलिस कंट्रोल रूम से ड्यूटी कर लौट रहे हेड कांस्टेबल को घर बुलाकर रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल पप्पू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मामला निहालगंज थाना क्षेत्र की बलराम कॉलोनी का है। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल पप्पू शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से ड्यूटी कर अपने घर पहुंच गया था। उसने बताया कि वाट्सएप पर कॉल कर उसके रिश्तेदार गोविंद सिंह पुत्र रमेश ने बलराम कॉलोनी में बुला लिया। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे करीब एक दर्जन लोगों ने उस पर लाठी-डंडे और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हाथ टूटने के साथ सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन



अस्पताल में इलाजरत घायल पुलिसकर्मी

हेड कांस्टेबल ने बताया हमलावर उसके रिश्तेदार हैं, जिनसे पुराना विवाद चला रहा है। अधमरी अवस्था में छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर कॉलोनी वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। घायल हेड कांस्टेबल को पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हेड कांस्टेबल पर हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस द्वारा पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed