{"_id":"658823aa72833786450fdefc","slug":"deadly-attack-on-bus-driver-and-conductor-in-dholpur-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: बस चालक और परिचालक पर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घटना को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: बस चालक और परिचालक पर किया जानलेवा हमला, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घटना को दिया अंजाम
Sun, 24 Dec 2023 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 24 Dec 2023 05:57 PM IST
सार
Dholpur News: सैपऊ थाना इलाके में एनएच 123 स्थिति बाईपास मोड़ पर स्लीपर कोच बस को रुकवा कर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों एवं सरियों से बस चालक एवं परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए हमले से बस में बैठी महिला एवं पुरुष सवारियों की चीख पुकार निकल गई। हमलावर मारपीट कर करीब 40000 की नगदी लूटकर फरार हो गए। बस चालक और परिचालक ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
बस चालक और परिचालक पर किया जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चालक नरेश शर्मा निवासी डबरा ने बताया शनिवार देर शाम को स्लीपर कोच बस खाटू श्याम से ग्वालियर के लिए रवाना हुई थी। जयपुर से सैपऊ के लिए यात्रा करने एक युवक बस में चढ़ गया। बस में करीब 50 सवारिया खचाखच भरी होने की वजह से स्लीपर चेयर की व्यवस्था नहीं थी। युवक द्वारा बस में बैठकर स्लीपर चेयर की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
सफर के दौरान चालक परिचालक एवं युवक में लगातार विवाद चल रहा था। इसी दौरान युवक ने अपने साथियों को फोन कर एनएच 123 पर सैपऊ कस्बे के बाईपास मोड़ पर बुला लिया। फोर व्हीलर गाड़ी को स्लीपर कोच बस के आगे आरोपियों ने लगा दिया। बस को रुकवा कर चालक नरेश शर्मा एवं परिचालक कृष्ण यादव पर लाठी डंडों एवं सरियों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
40000 की नगदी लूटकर फरार
तड़के 5:30 बजे हमला होने से बस में बैठे महिला पुरुष एवं बच्चों की चीख पुकार निकल गई। बस चालक नरेश शर्मा ने बताया हमलावर बेरहमी से मारपीट कर 40000 की नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय सैंपऊ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी ने घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन
मुकदमा हुआ दर्ज
हेड कांस्टेबल ने बताया स्लीपर कोच बस खाटू श्याम से ग्वालियर की तरफ जा रही थी। सीट को लेकर सवारी एवं चालक व परिचालक में विवाद हुआ था। बस में बैठे युवक को जब सीट नहीं मिली तो उसने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। आरोपियों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट की है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक का मोबाइल नंबर भी प्राप्त हो चुका है। लोकेशन खंगालकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।