फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly attack on Bharatpur police team constable kidnapped and taken hostage two accused arrested

Bharatpur: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर कांस्टेबल को अगवा कर बनाया बंधक, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Mar 2023 09:31 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Mar 2023 09:31 AM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर में पुलिस ने कांस्टेबल को अगवा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में शामिल कुन्दन का नगला गांव निवासी 22 आरोपियों और सांचौली, बामनी निवासी 1-1 आरोपी को पुलिस जाप्ते ने पहचान लिया।

विज्ञापन
Deadly attack on Bharatpur police team constable kidnapped and taken hostage two accused arrested
दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में किसी मामले में वॉन्टेड आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर एक कांस्टेबल को बंधक बना लेने के मामले में थाना जुरहरा पुलिस ने कुंदला नगला निवासी दो आरोपियों साहबदीन मेव पुत्र हिम्मत (58 साल) और जफरुद्दीन उर्फ जफरु मेव पुत्र मोहम्मददीन (38 साल) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि रविवार को थाना जुरहरा के कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, जितेंद्र, अजय चतुर्वेदी और महेश प्राइवेट वाहन से स्थाई वारंटी तौफीक मेव निवासी गांबड़ी की तलाश में एसएचओ जयप्रकाश के निर्देश पर निकले थे। रास्ते मे मिले संदिग्ध जावेद मेव पुत्र शेरू निवासी कुन्दन नगला को थाने लाते समय पीछे से 30-35 व्यक्ति मोटरसाइकिल से हाथों में लाठी-डंडा और सरिया लेकर आए और रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम के साथ गाली गलौज कर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। अजय चतुर्वेदी को पकड़कर उसके गुप्तांग में लात मार जेब से मोबाइल निकाल कर अपने पास रख लिया और उसे अगवा कर अपने साथ ले गए। इस घटना में शामिल कुन्दन का नगला गांव निवासी 22 आरोपियों और सांचौली, बामनी निवासी 1-1 आरोपी को पुलिस जाप्ते ने पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला गांव में दबिश देकर कांस्टेबल को छुड़ाया...
नामजद इन आरोपियों के साथ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देख अगवा किए गए पुलिस कांस्टेबल को छुड़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी हिम्मत सिंह और सीओ प्रदीप सिंह यादव के सुपरविजन, थानाधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर कुन्दन का नगला गांव में दबिश देकर कांस्टेबल को छुड़ाया गया। पुलिस को बावर्दी देख खेत में खड़े साहबदीन मेव और जफरुद्दीन मेव भागने लगे, जिन्हें घेर कर पकड़ा गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed