फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dead body of youth found hanging in Bharatpur fear of suicide

Bharatpur: कामां कस्बे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक शव, आत्महत्या की आशंका, पत्नी गई थी मायके

Mon, 22 May 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 08:30 PM IST
सार

भरतपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली, उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह परिजन युवक के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging in Bharatpur fear of suicide
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के कामां कस्बे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिजन उसके कमरे में गए तो वहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी, इसलिए वह कमरे में अकेला ही सोया था।

विज्ञापन


घटना कामा कस्बे के कुट्टी मोहल्ले की है। यहां 30 साल का विजय पाल रहता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता था। करीब 5 दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बीती रात को विजय पाल खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में गए। वहां विजयपाल का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। ये देखकर परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


सूचना पर कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विजयपाल के शव को फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद विजयपाल के शव को कामां अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी युवक के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस उसके फोन की अंतिम कॉल डिटेल, परिजनों, पत्नी और दोस्तों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed