{"_id":"63f8dfd1ff342eb371015417","slug":"dead-body-found-on-togawas-bhaleri-road-in-churu-three-people-booked-for-abetment-to-suicide-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तोगावास-भालेरी सड़क किनारे मिला शव, तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तोगावास-भालेरी सड़क किनारे मिला शव, तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Fri, 24 Feb 2023 09:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Feb 2023 09:33 PM IST
सार
चुरू में गांव तोगावास-भालेरी के बीच शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
भालेरी थाना, चुरू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चुरू जिले में सरदार शहर-तारानगर सड़क मार्ग पर गांव तोगावास-भालेरी के बीच शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जिसके बाद मृतक की पहचान हो पाई। वहीं, परिजनों ने भालेरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
डीएसपी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि शुक्रवार को जिगसाना टिब्बा के रहने वाले जयपाल (34) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरियादी के भाई सुरेंद्र सिंह (26) के पास एक 14 पहियों वाला ट्रक है। वह उस ट्रक से लंबी दूरी का सामान लाने ले जाने का कार्य करता है। आज से एक साल पहले उसके भाई की बुचावास के रहने वाले बुलराम, मनोज और प्रमेश्वर से लकड़ियों को ट्रक से लाने ले जाने के बारे में कहासुनी हुई थी। उसके बाद से लगातार ये तीनों लोग मेरे भाई को तंग परेशान करते थे। मेरा भाई अपने ट्रक में नियमानुसार माल भरकर लाता ले जाता तो ये तीनों लोग बेवजह धमकी देते कि तुम्हारे ट्रक को चलने नहीं देंगे। तुम्हारे ट्रक में पोस्ता वगैरह का पदार्थ डालकर पुलिस से तुम्हारा ट्रक पकड़वा देगें। इसके बाद से मेरा भाई परेशान रहता था। मुझे और मेरे परिवार वालों को भी कई बार मेरे भाई ने इन तीनों के बारे में बताया कि ये मुझे ट्रक से कार्य करने नहीं देते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, आज से पांच दिन पहले मेरे भाई पर इन तीनों लोगों ने गाड़ी लूटने का झूठा मुकदमा पुलिस थाना तारानगर में दर्ज करवाया। उसमें पुलिस थाना तारानगर ने शराब पीने का मुकदमा दर्ज नहीं किया और मेरे भाई की गाड़ी जब्त कर ली। उसके बाद मेरे भाई ने कोर्ट से गाड़ी छुड़ा ली। उसके बाद मेरा भाई गाड़ी में सामान लाने के लिए बीकानेर रवाना हो गया। लेकिन इन तीनों लोगों ने मेरे भाई को इन लगातार दो दिनों में बहुत ज्यादा परेशान किया कि तुम्हारी गाड़ी चलने नहीं देगें। अब तो तूने गाड़ी छुड़ा ली है। मेरा भाई इन तीनों से बहुत ज्यादा परेशान था और ये तीनों मेरे भाई को कभी भी जान से मार सकते थे। ये बात मेरे भाई ने मुझे और परिवार वालों को बताई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को मेरा भाई गाड़ी लेकर बीकानेर जा रहा था जो भालेरी-तोगावास के बीच में जगदंबा होटल के पास सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। फिर एक बिल्टी लिफाफा पर तीनों के व्यक्तियों के नाम लिखकर और फोन में इन तीनों की वजह से मरने की रिकॉर्डिंग कर इन तीनों के उकसाने से तथा जान से मारने के डर से मेरे भाई ने रात्रि के समय आत्महत्या कर ली है।
कृष्ण कुमार भालेरी जा रहा था। मैंने संयोगवश ही कृष्ण कुमार को फोन किया कि मेरा भाई गाड़ी लेकर बीकानेर गया है। तुझे मिले तो मुझे सूचना देना, जबकि कृष्ण कुमार उस समय घटना स्थल पर खड़ा था। उसने बताया कि गाड़ी सड़क किनारे खड़ी है और तुम्हारा भाई खेत की बाड़ के पास लेटा हुआ पड़ा है। मुझे लगता है कि उसकी मृत्यु हो गई है। ये बात सुनकर मैं और मेरे परिवार के लोग गाड़ी लेकर घटना स्थल पहुंचे।
फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर भालेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही तारानगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।