{"_id":"65e05bd09b2b43288d071d99","slug":"dead-bodies-of-young-man-and-girl-found-in-farm-wagon-in-bikaner-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: खेत की डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: खेत की डिग्गी में मिला युवक-युवती का शव, आत्महत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 29 Feb 2024 03:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:56 PM IST
सार
बीछवाल पुलिस का कहना है कि युवक और युवती ने एक साथ डिग्गी में छलांग लगाई है या फिर कोई और मामला है? इस बारे में जांच की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर जिले के बीछवाल थाना इलाके के पेमासर गांव में गुरुवार को एक युवक और युवती का शव खेत की डिग्गी में मिला। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों का शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पेमासर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नगासर की कांकड़ में खेत में बनी डिग्गी में एक युवक और युवती के शव मिलने की जानकारी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची बीछवाल थाना पुलिस ने दोनों को पानी से बाहर निकाल कर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अनिल (23) उमेश (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बीछवाल पुलिस का कहना है कि दोनों ने एक साथ डिग्गी में छलांग लगाई है या फिर कोई और मामला है? इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि डिग्गी करीब 20 फीट गहरी है, जिसमें गिरने के बाद दोनों बाहर नहीं निकल सके और दोनों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन