{"_id":"65cf8767e6e72349140eb2ff","slug":"shop-owner-sitting-outside-in-mehndipur-balaji-of-dausa-massive-fire-broke-out-inside-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: मेहंदीपुर बालाजी में बाहर बैठा दुकान मालिक अंदर लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: मेहंदीपुर बालाजी में बाहर बैठा दुकान मालिक अंदर लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर राख
Fri, 16 Feb 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:33 PM IST
सार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में शुक्रवार को मुख्य बाजार में भीषण आग लग गई। आग की वजह से लगभग 40 लाख का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में मेहंदीपुर बालाजी कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम 5:30 बजे के बाद एक दुकान में अचानक लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह मामला शॉर्ट सर्किट से होना माना जा रहा है। मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना कुछ ही देर में कस्बे में फैल गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बालाजी थाना पुलिस ने टैंकरों से कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौने घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन दुकानों में रखा करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। इस आगजनी में राहत की बात यह रही की घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
मालिक सुरेश सैनी और आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वो दुकान के बाहर बैठे थे। तभी अचानक दुकान के अंदर उन्हें धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। तब दुकान के अंदर जाकर देखा तो भीषण आग लगी हुई थी, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आग बुझाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
उधर, स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने स्थानीय लोगों को फोन कर पानी के आधा दर्जन टैंकरों की मदद से साढ़े छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक तीन दुकानों में रखा करीब 40 लाख रुपये का सामान स्वाहा हो चुका था।