फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   RJ Lok Sabha Election BJP candidate Kanhaiyalal Meena appeals for votes by cutting wheat

RJ LS Election: बीजेपी प्रत्याशी कन्हैयालाल ने गेहूं काटकर वोट की अपील की, खेत में किसान-मजदूरों के बीच पहुंचे

Thu, 04 Apr 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Apr 2024 10:52 PM IST
सार

RJ Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दस्तक देकर वोट की मनुहार करते देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election BJP candidate Kanhaiyalal Meena appeals for votes by cutting wheat
गेहूं काटते हुए कन्हैयालाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार इस अंदाज में होगा, शायद आपने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, गुरुवार को भाजपा से दौसा लोकसभा सीट प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा महवा विधानसभा में अपने खुद के प्रचार के दौरान एक किसान की खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटते हुए नजर आए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नेता अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं का मन जीतने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन मतदाता तो सहाब मतदाता ही होता है, उसकी मर्जी हो जिसे अपना मत दे और नहीं मर्जी हो तो न भी दे। इतना कुछ समझने के बाद भी नेता चुनावी प्रचार में हर वह हथकंड़े अपना रहे हैं, जिनसे उन्हें लगता है कि उनकी जीत संभव हो जाएगी। दरअसल, दौसा के महवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नेता कन्हैयालाल मीणा जो दौसा लोकसभा से भाजपा की प्रत्याशी हैं, अपने प्रचार के लिए गए थे।
विज्ञापन




बता दें कि प्रचार के दौरान नेताजी को पता नहीं ऐसी क्या सूझी की नेताजी खेत में काम कर रहे किसान के पास पहुंचे और फसल काटने की दराती हाथ में लेकर फसल काटने में लग गए। उनके साथ फसल काटने में महवा विधायक राजेंद्र मीणा भी नजर आए। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मतदाता नेताओं के इस प्रचार करने के अंदाज को अपने खुद के जहन में उतार कर इस तरह नेताओं को वोट दे देंगे। क्योंकि उन्हें भी यह पता है कि नेताजी सिर्फ पांच मिनट के लिए फसल काटेंगे। इसके बदले भी इन्हें वोटों की फसल खुद के पक्ष में काटने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed