{"_id":"65d62f51bd2e6fd9b505bf73","slug":"rajasthan-vinod-kumar-beniwal-of-dausa-district-becomes-pro-of-north-western-railway-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दौसा जिले के विनोद कुमार बेनीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO, जानें उनके बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दौसा जिले के विनोद कुमार बेनीवाल बने उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO, जानें उनके बारे में
Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
सार
उत्तर पश्चिम रेलवे के नए पीआरओ विनोद कुमार बेनीवाल को बनाया गया है। बेनीवाल ने बुधवार को अपने पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विनोद बेनीवाल दौसा जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विनोद कुमार बेनीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे कार्मिक विभाग द्वारा मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर कार्यरत विनोद कुमार बेनीवाल को जनसंपर्क अधिकारी के पद पर मुख्यालय पदोन्नत किया गया है। बेनीवाल ने मुख्यालय में बुधवार दोपहर जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
दौसा के मूल निवासी बेनीवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दौसा में राष्ट्रीय बाल मंदिर एवं आदर्श विद्या मंदिर में ही प्राप्त की। इसके बाद श्री रामकरण जोशी स्कूल से पढ़ाई कर राजस्थान विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी प्राप्त की है। विद्यार्थी जीवन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी बेनीवाल ने एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं खेलकूद में भाग लेकर कई प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
साल 1999 में रेलवे में भर्ती के पश्चात श्री बेनीवाल ने विभिन्न पदों पर कार्य किया है। तत्कालीन पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में गांधी धाम, गुजरात से रेलवे के परिचालन विभाग में सहायक लोको पायलट के पद से अपना कैरियर प्रारंभ कर जयपुर मंडल पर फुलेरा एवं बांदीकुई में सेवाएं देने के बाद 2008 में उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर चयनित हुए। रेलवे में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बेनीवाल महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, उप महा प्रबंधक, सामान्य से पुरुस्कृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त विभागीय स्तर पर आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। बेनीवाल ने जनसंपर्क अधिकारी पद पर चयन के पश्चात अपने माता-पिता, गुरुओं, सभी साथियों के साथ ही कुशल मार्ग दर्शन हेतु मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया।